IPL 2025 Mega Auction Date को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Kaif pic By - सोमवार, नवंबर 04, 2024
Last Updated on नवंबर 04, 2024 03:46 अपराह्न
IPL 2025 Mega Auction Date को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

पिछले महीने के 31 तारीख को इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंप दी थी। इसके बाद से फैंस आगामी मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा। अब लगता है फैंस का यह इंतजार खत्म होने को है।

IPL 2025 Mega Auction Date को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

दरअसल, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की संभावित तारीख और वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत में रियाद में हो सकता है। बता दें कि, मेगा ऑक्शन से पहले कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल नीलामी रियाद में 24 से 25 नवंबर होने की संभावना है।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे मोटा पर्स पंजाब किंग्स के पास होगा। PBKS ने नीलामी से पहले सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है। ऐसे में नीलामी में यह टीम दिल खोलकर पैसा खर्च करती हुई नजर आएगी।

Image Source: X

वहीं मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ी भी रिलीज हुए हैं जिसमें जोस बटलर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों पर भी सभी फ्रेंचाइजियों काफी ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार होगी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन पर जिन 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है उनमें 36 भारतीय तो 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इन सभी 46 प्लेयर्स पर कुल 558.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम कर्च की गई है। सबसे मोटी रकम लेकर रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली टॉप-2 में हैं। क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ तो विराट कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

Also Read: IPL 2025 Retention: List of players retained by all teams for IPL 2025

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner