एशिया कप के सुपर-4 मैच में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहले ही ओवर में गलती कर दी और साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया था। इससे पूरी टीम काफी निराश थी। अभिषेक ने इसी मैच में अपनी गलती सुधारी और एक हैरतअंगेज कैच लपका और फिर जोरदार जश्न मनाया।
क्रिकेट सभी को दूसरा मौका देता है। अभिषेक शर्मा के साथ रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। किस्मत ने उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका दिया और अभिषेक ने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी।
एशिया कप के सुपर-4 के मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने तीसरी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को फंसा लिया था लेकिन अभिषेक ने मिडऑन पर उनका कैच छोड़ दिया। भारत के लिए ये बहुत बड़ा झटका रहा क्योंकि फरहान ने फिर अर्धशतक जमाया।
अभिषेक कैच छोड़ने के बाद काफी निराश थे। फरहान जैसे-जैसे रन बनाते जा रहे थे अभिषेक को अपने कैच छोड़ने पर पछतावा हो रहा था। हालांकि, किस्मत ने उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका दिया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक के पास सैम अयूब का कैच आया। ये कैच काफी मुश्किल था, लेकिन अभिषेक ने इस बार कुछ भी नहीं देखा और सुपरमैन की तरह आगे की तरफ डाइव मारते हुए हैरतअंगेज कैच लपका।
शिवम दुबे ने एक छोटी गेंद फेंकी जिस पर अयूब ने लंबा शॉट मारना चाहा। गेंद ने उनके बल्ले की ऊपरी किनारा लिया और डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई। वैकवर्ड डीप स्क्वायर लेग पर खड़े अभिषेक ने आगे बढ़ते हुए तेज दौड़ लगाई और डाइव मारते हुए कैच लपका। इसके बाद अभिषेक ने काफी जोर से चिल्लाते हुए जश्न मनाया जो बताता है कि वह कैच छोड़ने के बाद कितने निराश थे।
फरहान ने अर्धशतक जमा दिया था और वह भारत के लिए परेशानी बनते जा रहे थे। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दुबे ने फरहान को पवेलियन भेज दिया। कप्तान सूर्यकुमार ने उनका आसान सा कैच लपका। फरहान ने 45 गेंदों का सामना कर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। उनके जाने के बाद पाकिस्तान की रनगति धीमी हो गई।
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रीलंका टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया।
Watch Video: जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की फातिमा सना को गले लगाया।
Most Runs in T20 History: जोस बटलर नंबर 1 स्पॉट से बस 24 रन दूर
Football Legend Franco Baresi का निधन: 1982 वर्ल्ड कप विजेता का देहांत
LPL 2026: आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, विजय शंकर एक भी रन नहीं बना सके
क्या दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलेंगे रोहित-विराट? जानिए पूरी सच्चाई
CSK के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच
IPL Brand Valuation: IPL की वैल्यू हुई $20.6 Billion, RCB नंबर-1 ब्रांड
क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर? जानिए सच्चाई
Vaibhav Sooryavanshi ICC T20 Ranking: 15 साल के वैभव ने लगाई 230 पायदान की छलांग

