इस समय अबूधाबी टी10 लीगखेली जा रही है। इस लीग में कुछ ऐसा हुआ है कि जो भी देखे हैरान हो जाए। ये काम किया है यूएई के तेज गेंदबाज हजरत बिलाल ने। न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स और मोरिसविले सैम्प आर्मी के बीच खेले गए मैच में बिलाल ने ऐसा काम कर दिया जिसने इस लीग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोरिसविले ने 10 ओवरों में एक विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम सात विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। अमीर हमजा और करीम जन्नत ने तीन और दो विकेट अपने नाम किए।
Match fixing in Abu Dhabi T10 League: लेकिन इस मैच में बिलाल ने गेंदबाजी करते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि लीग पर फिक्सिंग के सवाल उठने लगे हैं। दूसरी पारी के चौथे ओवर में बिलाल ने एक नौ बॉल फेंकी। ये कोई आम नौ बॉल नहीं थी। दरअसल, ये गेंद फेंकते हुए बिलाल का पैर क्रीज से काफी ज्यादा बाहर चला गया था। आमतौर पर गेंदबाज का पैर इतना बाहर जाता नहीं है। इसी कारण सवाल उठ रहे हैं कि कहीं बिलाल ने फिक्सिंग तो नहीं की। साल 2010 में जब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी तब मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने भी कुछ इतनी ही लंबी नो बॉल फेंकी थी। इसे स्पॉट फिक्सिंग कहा गया था और दोनों पर बैन भी लगाया गया था।इसी को देखते हुए बिलाल की इतनी लंबी नो बॉल फेंकना शक के घेरे में आ गया है। बिलाल ने असिफ अली को जो गेंद फेंकी, उसमें उनका पैर काफी बाहर चला गया था। इसे देखते ही अंपायर नाइजल लॉन्ग ने तुरंत इसे नो बॉल दे दिया।
फ्री हिट पर सिक्स:बिलाल ने जो नो बॉल फेंकी उसका रिप्ले देखने के बाद कमेंटेटर हैरान रह गए। नो बॉल पर फ्री हिट मिलती है। अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर बल्लेबाज ने छक्का मार दिया। बिलाल ने यूएई के लिए सात वनडे मैच खेले हैं। इस मैच में बिलाल ने सिर्फ एक ही ओवर फेंका और नौ रन दिए। लेकिन उनकी नो बॉल ने पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।
ताज़ा हिंदी समाचार
IAS अफसर सुहास यथिराज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल
कैगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, कुल पदक हुए 62
IND vs NZ T20I: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाई खास रणनीति
क्या रोहित-कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? BCCI प्रमुख ने दिया बड़ा अपडेट
मैनचेस्टर यूनाइटेड XI बनाम कोमो: संभावित लाइनअप, टीम समाचार और चोट से जुड़ी खबरें
AFG बनाम BAN तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का तीसरा मैच कहाँ देखें
एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर मेडल
DC Spin Bowling Coach: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच
मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल का ये खिलाड़ी, मिली कड़ी सजा

