Header Banner

AFG vs NZ Test: ग्रेटर नोएडा के लिए अब अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी मुश्किल

Ravi pic By - बुधवार, सितंबर 11, 2024
Last Updated on सितंबर 11, 2024 10:34 पूर्वाह्न
AFG vs NZ Test: ग्रेटर नोएडा के लिए अब अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी मुश्किल

AFG vs NZ One Off Test अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे दिन टेस्ट मैच शुरू नहीं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का भविष्य अब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। आइसीसी किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल के लिए मानक प्रोटोकाल का पालन करेगा जहां मैच रेफरी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।

AFG vs NZ Greater Noida Match: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे दिन टेस्ट मैच शुरू नहीं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का भविष्य अब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। आईसीसी किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल के लिए मानक प्रोटोकाल का पालन करेगा जहां मैच रेफरी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी। श्रीनाथ को मैदान की गीली आउटफील्ड का आकलन करना होगा।

नवंबर 2023 में लागू हुई आईसीसी की 'पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया' के अनुसार, प्रत्येक मैच के बाद मैच रेफरी पिच व आउटफील्ड रिपोर्ट से जुड़ी फार्म को आइसीसी के सीनियर क्रिकेट संचालक के प्रबंधक को भेजेगा। इसमें रेफरी के साथ अंपायरों व दोनों कप्तानों की टिप्पणियां भी होती है।

12 महीने तक इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी से निलंबित हो सकता है ग्रेटर नोएडा का ये स्टेडियम

रिपोर्ट के मिलने के 14 दिन के अंदर आइसीसी सीनियर क्रिकेट संचालक के प्रबंधक इसे मेजबान बोर्ड को भेजकर स्टेडियम पर लगाए गए डिमेरिट अंकों की जानकारी देते हैं। नियमों के अनुसार, मैच रेफरी के पास अगर पिच या आउटफील्ड को असंतोषजनक या अनफिट रेटिंग देने का कारण है, तो मेजबान स्थल को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। ये डिमेरिट अंक पांच साल तक प्रभावी रहते है।

ग्रेटर नोएडा स्थल के नाम अगर छह या उससे अधिक डिमेरिट अंक हो जाते है तो उसे 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित कर दिया जाएगा। हालांकि एक मैच के लिए अधिकतम तीन डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं और इस आयोजन स्थल को निलंबित करने के लिए एक और ऐसे मैच की जरूरत होगी। अब देखना होगा कि क्या एसीबी ऐसे स्थान पर मेजबानी जारी रखना चाहेगा, जो निकट भविष्य में खराब बुनियादी ढांचे के कारण निलंबित हो सकता है।

Also Read: England announces playing XI for first T20I against Australia

ताज़ा हिंदी समाचार

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

IND vs PAK फाइनल:

IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner