अफगानिस्तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल में हिस्सा ले रहे अफगानिस्तान के 8 खिलाड़ी स्क्वाड में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऑलराउंडर राशिद खान अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के कप्तान रहे हाशमतुल्लाह शाहिदी को जगह नहीं मिली।
Reserve: सेदीकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद सलीम साफी।
आईपीएल में इस समय राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमारजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नईब विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान की टीम में चार बल्लेबाज हैं- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान और मोहम्मद इशाक। टीम में छह ऑलराउंडर्स को जगह मिली है।
राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमारजई, मोहम्मद नबी, करीम जनात और नांगेयालिया खरोटे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। मुजीब उर रहमान और नूर पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी, जिनका साथ राशिद, नबी और खरोटे निभाएंगे। नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद पर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी होगी।
Afghanistan schedule for T20 World Cup: अफगानिस्तान को 20 टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में रखा गया है। अफगानिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, सह-मेजबान वेस्टइंडीज, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी को जगह मिली है। राशिद खान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को युगांडा के खिलाफ करेगी।
Also Read: T20 World Cup 2024 all Squads, Teams, Schedule, Venues
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match