अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गरबाज़ की गर्दन पर गेंद लगने से घायल हो गए

Kaif pic By - बुधवार, अगस्त 21, 2024
Last Updated on अगस्त 21, 2024 03:26 अपराह्न
अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गरबाज़ की गर्दन पर गेंद लगने से घायल हो गए

Afghanistan wicketkeeper Rahmanullah Gurbaz injured after being hit by a ball on his neck: आईपीएल में धमाल मचा रहे अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ बड़ा हादसा हो गया है। शपगीजा क्रिकेट लीग में अभ्यास सत्र के दौरान, एक गेंद उनकी गर्दन पर लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल गुरबाज की हालत स्थिर बताई जा रही है। फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। 22 वर्षीय गुरबाज इन दिनों अफगानिस्तान में शपागीजा क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान जरा सी चूक भारी पड़ गई। गुरबाज गर्दन पर गेंद लगने से घायल हुए हैं। फैंस गुरबाज के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच जून में खेला था। उन्होंने अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरबाज को शपागीजा क्रिकेट लीग में प्रैक्टिस सेशन के दौरान गर्दन पर एक गेंद लगी। गुरबाज का तभी ट्रीटमेंट किया गया लेकिन जब परेशानी ज्यादा बढ़ती दिखी तो अस्पताल ले जाया गया। उनकी अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही। तस्वीर में गुरबाज बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके नेक कॉलर लगा हुआ है। गुरबाज कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे? फिलहाल इस संबंध में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

Shpageeza Cricket League 2024

आईपीएल की तरह ही शपगीजा भी अफगानिस्तान में खेला जाता है। आईपीएल की तरह इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हैं। यह प्रतियोगिता 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 अगस्त को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की बात करें तो इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हैं जिनके नाम अमो शार्क्स, मिस एनेक नाइट्स, बूस्ट डिफेंडर्स, बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स, स्पिन घर टाइगर्स और अमो शार्क्स हैं।

Also Read: युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner