भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज Mohammed Shami वनडे विश्व कप 2023 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंजरी से फिट होकर शमी वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है।
शमी ने आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में खेला था, जिसमें उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 24 विकेट लिए थे। फरवरी के महीने में शमी ने अपनी एडी की सर्जरी भी कराई थी, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी नहीं खेल सके। फिर आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 के लिए शमी उपलब्ध नहीं थे।
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर कुलदीप यादव और पू्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रिएक्ट किया है। शमी अपनी इस वीडियो में स्टंप उखाड़ते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि नवीनतम के साथ तालमेल बिठाना , परफेक्शन का प्रयास कर रहा हूं।
मोहम्मद शमी ने टखने के दर्द की वजह से साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। शमी के लगातार टीम से बाहर होने की वजह से मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को ज्यादा मौके दिए गए। शमी श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से भी बाहर रहेंगे। वहीं, ये उम्मीद कि जा रही है कि शमी भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा।
Also Read: Who will be the captain of Team India in the T20I series against Sri Lanka?
ताज़ा हिंदी समाचार
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान

