Header Banner

लखनऊ सुपरजायंट्स की करारी हार के बाद KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka

Ravi pic By - गुरुवार, मई 09, 2024
Last Updated on मई 09, 2024 12:02 अपराह्न
लखनऊ सुपरजायंट्स की करारी हार के बाद KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली शर्मनाक शिकस्‍त के बाद काफी गुस्‍से में नजर आए। संजीव गोयनका को मैदान पर केएल राहुल के साथ अलग अंदाज में बात करते हुए देखा गया जो क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने संजीव गोयनका के बर्ताव को शर्मनाक करार दिया।

लखनऊ सुपरजायंट्स की करारी हार

लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। केएल राहुल के नेतृत्‍व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की यह लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 98 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की हार ज्‍यादा शर्मनाक रही, जिसने 165 रन का लक्ष्‍य केवल 9.4 ओवर में हासिल किया।

मैच के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका गलत कारणों से सुर्खियों का हिस्‍सा बने। एक वीडियो सामने आया, जिसमें संजीव गोयनका कप्‍तान केएल राहुल के सामने गुस्‍से में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। गोयनका के हाव-भाव से लग रहा है कि मैच हारने के बाद वो कप्‍तान केएल राहुल पर पूरी भड़ास निकला रहे हैं। केएल राहुल शांत रहकर पूरी बातचीत सुनते हुए नजर आए।

Also Read: PBKS vs RCB Dream11 Prediction in Hindi, Match 58 Preview, Dream11 Team

Sanjiv Goenka

केएल राहुल के सामने गोयनका अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहे थे कि तभी बीच में कोच जस्टिन लैंगर भी आ गए। लैंगर के आने के बाद भी संजीव गोयनका का गुस्‍सा कम नहीं हुआ और उन्‍होंने कोच के सामने भी अपनी बात कहना जारी रखी। केएल राहुल इस दौरान थोड़ा असहज नजर आए और वो वहां से चले गए। गोयनका को सोशल मीडिया पर यूजर्स की फटकार का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि किसी मालिक को इस तरह खिलाड़‍ियों से बातचीत नहीं करनी चाहिए क्‍योंकि वहां कई कैमरा लगे हुए हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करके कमेंट किया, गोयनका का यह शर्मनाक बर्ताव। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से इन्‍हें जल्‍द से जल्‍द बैन कर देना चाहिए। वो केएल राहुल या एमएसडी जैसे कप्‍तान को पाने के हकदार नहीं हैं।

लखनऊ का क्‍या हाल

लखनऊ की टीम बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना सकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने 250 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 58 गेंदों में खेल खत्‍म कर दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्‍लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। उसे अपने अगले दोनों मैच जीतना होंगे और भाग्‍य पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।

Also Read: PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

ताज़ा हिंदी समाचार

WCL 2026: भारतीय खिलाड़ियों

WCL 2026: भारतीय खिलाड़ियों से माफी की मांग के बाद पाकिस्तान बाहर

विराट कोहली का नन्ही

विराट कोहली का नन्ही फैन के लिए प्यारा अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

Asian Games 2026: एथलीटों

Asian Games 2026: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, भारत चमका

PCB का बड़ा बदलाव:

PCB का बड़ा बदलाव: T20I कप्तान के तौर पर आगा सलमान की जगह लेंगे साहिबज़ादा फरहान।

AUS vs SA: चोट

AUS vs SA: चोट के कारण कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पहले टेस्ट से बाहर।

IND vs WI 3rd

IND vs WI 3rd ODI: धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस

भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत की कप्तानी करेंगे।

BCCI एक साथ चार

BCCI एक साथ चार टीमों का चयन करेगा; ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर एक बड़ा फ़ैसला

आर्यवीर सहवाग को वीनू

आर्यवीर सहवाग को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली U19 का कप्तान नियुक्त किया गया

विराट कोहली के बाद

विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner