MS Dhoni के बाद यह खिलाड़ी संभालेगा CSK टीम की कप्तानी

Vipin pic By - शनिवार, जुलाई 22, 2023
Last Updated on जुलाई 22, 2023 04:34 अपराह्न
MS Dhoni के बाद यह खिलाड़ी संभालेगा CSK टीम की कप्तानी

रुतुराज गायकवाड़ सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का धोनी के बाद अगला कप्तान कौन होगा इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बड़ा एलान कर दिया है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं है. वहीं धोनी के जाने के बाद टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी इसको लेकर रायडू के अनुसार ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रेस में काफी आगे चल रहे हैं.

d company

वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद ऋतुराज को चीन में होने वाले एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है. घरेलू क्रिकेट में गायकवाड़ ने महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करने के अलावा महाराष्ट्रा प्रीमियर लीग (MPL) के पहले सीजन में पुणेरी बप्पा टीम की भी कप्तानी की. आईपीएल के 16वें सीजन में गायकवाड़ के बल्ले से 500 से भी अधिक रन देखने को मिले.

अंबाती रायडू ने बिहाईंडवुड्सटीवी के यूट्यूब चैनल पर दिए बयान में कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ के पास चेन्नई टीम की कप्तानी एक दशक से भी अधिक समय तक करने का शानदार मौका है. धोनी ने उन्हें काफी बेहतर तरीके तैयार किया है. भारतीय टीम भी उनका पूरा उपयोग करेगी वह तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं.

अब तक कैसा रहा है गायकवाड़ का प्रदर्शन

rutraaj

रुतुराज गायकवाड़ को अब तक भारतीय टीम की तरफ से 1 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिला है. इसमें एकमात्र वनडे में वह 19 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे. वहीं 9 टी20 में 16.88 के औसत से 135 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है. गायकवाड़ ने साल 2020 के आईपीएल सीजन में डेब्यू करने के बाद से अब तक 52 मैचों में 39.07 के औसत से 1797 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner