Header Banner

बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अहमद शहजाद ने PCB की लगाई फटकार

Kaif pic By - सोमवार, अगस्त 26, 2024
Last Updated on अगस्त 26, 2024 01:26 अपराह्न
बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अहमद शहजाद ने PCB की लगाई फटकार

PAK vs BAN: दिग्गज खिलाड़ी अहमद शहजाद इस बात से काफी निराश है कि रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। बता दें, बांग्लादेश ने टेस्ट में पहली बार पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अहमद शहजाद के मुताबिक पाकिस्तान टीम के चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट से टैलेंटेड खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं और उनका चयन का तरीका बहुत ही गलत है। पहला टेस्ट जीतने के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अहमद शहजाद ने PCB की लगाई फटकार

अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कभी भी पाकिस्तान को अपनी जिंदगी में इतना नीचे गिरते हुए नहीं देखा है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर बातचीत करनी चाहिए। टीम ने तीनों ही डिपार्टमेंट पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान क्रिकेट काफी तेजी से नीचे गिर गया है और उन्हें इस हार से रिकवर होने में भी समय लगेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार को पाकिस्तान टीम अभी तक रिकवर नहीं कर पाई है।

मैंने यह बात पहले भी बोली थी कि अगर आप छोटे समय के लिए फैसला लेंगे तो इससे आपके क्रिकेट में काफी प्रभाव पड़ेगा। पाकिस्तान क्रिकेट अंधेरे में जा रहा है और बांग्लादेश के खिलाफ हमें मैच नहीं हारना चाहिए था। खिलाड़ियों की गलती नहीं है, PCB ने उन खिलाड़ियों को नहीं चुना जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह बात मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि घरेलू क्रिकेट में ज्यादा खिलाड़ी नहीं है लेकिन जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें राष्ट्रीय टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए था।’

PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। भले ही पहले टेस्ट में मेजबान ने अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन दूसरे में वो जबरदस्त वापसी करने को देखेंगे।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ मेजबान का प्रदर्शन फील्डिंग डिपार्टमेंट में भी खराब रहा है। बल्लेबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है।

Also Read: Can Pakistan still reach the final of WTC 2025?

ताज़ा हिंदी समाचार

गौतम गंभीर का 45वां

गौतम गंभीर का 45वां जन्मदिन: जानें उनके 3 बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड

FIFA महिला विश्व कप

FIFA महिला विश्व कप 2027 की तैयारियों के बीच USA महिला टीम का स्पेन के साथ मैच ड्रॉ रहा।

गौतम गंभीर को गिफ्ट

गौतम गंभीर को गिफ्ट में T20 सीरीज देने उतरेगी टीम इंडिया

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 कब और कहाँ होगी?

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I पिच रिपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

क्रिकेट का नियम बदल

क्रिकेट का नियम बदल गया है; अगर स्टंप्स इस तरह से गिरते हैं तो बल्लेबाज़ आउट नहीं होगा।

सूर्यकुमार यादव ने दुबई

सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, शाहरुख खान के बने पड़ोसी

कैस अहमद की चोट

कैस अहमद की चोट पर विवाद, बांग्लादेश टेस्ट में अफगान खिलाड़ी पर उठे सवाल

IPL 2027 में युवराज

IPL 2027 में युवराज सिंह की सैलरी कितनी होगी? दिल्ली कैपिटल्स से जानें

शिखर धवन की T20

शिखर धवन की T20 लीग को कानूनी कार्रवाई की धमकी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner