West Indies Player अल्जारी जोसेफ के रन आउट होने के बाद उन्हें नॉटआउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, अंपायर ने जोसेफ को इसलिए आउट नहीं दिया, क्योंकि उनके रन आउट के बाद ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने अपील ही नहीं की थी।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को एडिलेड में दूसरा टी-20 खेला गया। दूसरी पारी के 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया से स्पेंसर जॉनसन बॉलिंग कर रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े। उनके दूसरे एंड पर पहुंचने से पहले ही जॉनसन ने गिल्लियां बिखेर दीं।
रीप्ले में नजर आया कि जोसेफ क्रीज से दूर थे। ये देख ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने सेलिब्रेशन करना शुरू कर दिया, लेकिन अंपायर ने बैटर को नॉटआउट करार दे दिया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने विकेट के लिए अपील नहीं की है, इसलिए बैटर आउट नहीं हो सकते।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अंपायर के फैसले पर भड़क गए। एक प्लेयर स्टंप माइक में यह कहते रिकॉर्ड हो गया कि ये बकवास है। हालांकि, इस फैसले का मैच के नतीजा पर कोई असर नहीं पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से मैच जीत लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में 55 गेंद में 120 रन की पारी खेली।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

