Header Banner

अनिल कुंबले ने बताए कि आखिर क्यों हारा भारत

Vipin pic By - सोमवार, जनवरी 29, 2024
Last Updated on जनवरी 29, 2024 11:13 पूर्वाह्न
अनिल कुंबले ने बताए कि आखिर क्यों हारा भारत

पूर्व भारतीय स्पिन लीजेंड और कोच अनिल कुंबले ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में भारत की हार के टर्निंग पॉइंट बताए हैं। इसी के साथ इस दिग्गज खिलाड़ी ने दूसरी पारी में भारतीय टीम की अप्रोच पर भी सवाल उठाए हैं। पहले दो दिन तक मैच पर शिकंजा कसे रहने के बावजूद भारत ने यह मैच गंवाया। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड ने अपना बैजबॉल अंदाज दिखाते हुए आखिरी दो दिन में बाजी पटली और मुकाबले को 28 रन से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

JioCinema के 'मैच सेंटर लाइव' पर जब अनिल कुंबले से हैदराबाद टेस्ट के टर्निंग पॉइंट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, भारत निश्चित रूप से दूसरी पारी में अपने बल्लेबाजी दृष्टिकोण में अधिक पॉजिटिव हो सकता था। एक बार जब रोहित शर्मा आउट हो गए और रविंद्र जड़ेजा रन आउट हो गए, तो मैच का रुख बदल गया। टीम इंडिया की अप्रोच पर सवाल उठाते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि दूसरी पारी में भारत का प्रदर्शन साधारण था, वहीं फील्डिंग के दौरान खिलाड़ियों के सिर नीचे गिरे हुए थे। 231 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय ऐसा था जब भारत का स्कोर 42 बिना किसी विकेट के नुकसान के था, मगर इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा इंग्लैंड पिछले दो दिनों में शानदार रहा। भारत बहुत साधारण था। मैदान में आप देख सकते थे कि फील्डिंग करते वक्त सिर नीचे गिर रहे थे, लेकिन इंग्लैंड को श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, जिस तरह से उन्होंने आकर गेंदबाजी की वह लाजवाब था।

कुंबले ने इसी के साथ टॉम हार्टली की तारीफ में कहा, डेब्यू कर रहे खिलाड़ी टॉम हार्टले को उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लग जाता है। फिर, पहले पांच ओवर में वह लगभग सात रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च रहे थे। इसके बाद कमबैक करना और वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करना, पहली पारी में दो और दूसरी पारी में सात विकेट लेना और इंग्लैंड के लिए मैच जीतना बिल्कुल शानदार था। इंग्लैंड ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

ताज़ा हिंदी समाचार

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner