Header Banner

आर्यवीर सहवाग को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली U19 का कप्तान नियुक्त किया गया

kaif pic By - सोमवार, अक्टूबर 05, 2026
Last Updated on अक्टूबर 05, 2026 03:46 अपराह्न
आर्यवीर सहवाग को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली U19 का कप्तान नियुक्त किया गया

Image Source: X

Aryavir Sehwag Appointed Delhi U19 Captain for Vinu Mankad Trophy: पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को घरेलू क्रिकेट में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27 के लिए आर्यवीर को दिल्ली की अंडर-19 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

यह पहला मौका होगा जब आर्यवीर घरेलू स्तर पर किसी बड़े टूर्नामेंट में दिल्ली की कमान संभालेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत 8 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में होने जा रही है। डीडीसीए ने इस अहम टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में किया था प्रभावित

Aryavir Sehwag

Image Source: X

हाल ही में आर्यवीर को भारत की अंडर-19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेलने का मौका मिला था। उन्होंने तीनों मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए कुल 109 रन बनाए।

  • पहला मैच: बारिश से प्रभावित इस मैच में उन्होंने 26 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली, जहां भारत को 7 रन से जीत मिली।
  • दूसरा मैच: आर्यवीर ने 47 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन बदकिस्मती से रन आउट होने के कारण अपने अर्धशतक से महज 3 रन दूर रह गए।
  • तीसरा मैच: तीसरे वनडे में भी उनके बल्ले से 34 रन निकले।

हालांकि तीनों मुकाबलों में उन्हें बेहतरीन शुरुआत मिली, लेकिन वह किसी भी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने से चूक गए थे। खुद आर्यवीर ने भी सीरीज के बाद माना था कि उन्हें अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने पर और काम करने की जरूरत है।

Also Read: Hardik Pandya Ruled Out of Australia A Series: Suryansh Shedge Named Replacement

जूनियर क्रिकेट में दर्ज है 297 रनों का रिकॉर्ड

Aryavir Sehwag

Image Source: X

जूनियर क्रिकेट स्तर पर आर्यवीर का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। 2024 की कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 297 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं हाल ही में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में वह वेस्ट दिल्ली लायंस की तरफ से मैदान पर उतरे थे, जहां उन्होंने दो मैचों में 24 रन बनाए।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27 के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम

आर्यवीर सहवाग (कप्तान), अरनव बुग्गा (उपकप्तान), तन्मय चौधरी, धन्या नकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वनजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सनन, पार्थ राज और शांतनु यादव।

Also Read: IND vs WI: Amir Jangoo Replaces Injured Jewel Andrew in West Indies T20I Squad

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 3rd

IND vs WI 3rd ODI: धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना, जानें पूरी डिटेल

भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस

भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत की कप्तानी करेंगे।

BCCI एक साथ चार

BCCI एक साथ चार टीमों का चयन करेगा; ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर एक बड़ा फ़ैसला

विराट कोहली के बाद

विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार

VIDEO: पत्नी सोफी शाइन

VIDEO: पत्नी सोफी शाइन संग तिरुपति पहुंचे शिखर धवन, लिया आशीर्वाद

OMG! अली खान की

OMG! अली खान की बाउंसर टप्पा खाकर गई बाउंड्री पार, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने जीते 21 में से 14 गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में 2

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास

रोहित-कोहली की अगली वापसी

रोहित-कोहली की अगली वापसी कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाएंगे गदर!

AB डिविलियर्स के 5

AB डिविलियर्स के 5 छक्कों और 70 रन से मचा धमाल, देखें VIDEO

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner