चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली सीएसके को शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 27 रन की शिकस्त सहनी पड़ी थी। सीएसके के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी रविवार को अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से रांची लौट आए। रांची लौटने पर धोनी का वीडियो वायरल हुआ।
एमएस धोनी अपने गृहनगर रांची लौट आए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई, जिसके बाद माही अपने परिवार के साथ रांची लौट आए। रांची पहुंचने के बाद एमएस धोनी का एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी फैंस के बीच से निकले और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए। इस बीच माही ने किसी से बातचीत नहीं की जबकि फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब नजर आए। एमएस धोनी अपने परिवार के साथ कार से घर के लिए रवाना हो गए।
दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर का तमगा लिए एमएस धोनी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये कमाल करने में नाकाम रहे। सीएसके को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी। एमएस धोनी स्ट्राइक पर थे। उन्होंने यश दयाल की पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में 110 मीटर छक्का जड़ दिया। मगर अगली गेंद पर धोनी आउट हो गए और सीएसके क्वालीफाई करने से चूक गया।
इस पूरे आईपीएल में माना जा रहा था कि एमएस धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इस सीजन के बाद एमएस धोनी के संन्यास की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि माही के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। सीएसके के सीईओ ने कहा है कि एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर कोई अपडेट नहीं दी है। ऐसी संभावना है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी सीएसके की जर्सी पहने हुए नजर आएं।
एमएस धोनी के खास दोस्त सुरेश रैना ने भी कहा कि माही अपने फैंस को खुश करने के लिए अगले सीजन में खेलेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि एमएस धोनी की तरफ से आधिकारिक क्या बात सामने आती है। फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखें।
Also Read: Longest 6s in IPL 2024: Watch video here
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match