Header Banner

MS धोनी के रांची लौटते ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

Ravi pic By - सोमवार, मई 20, 2024
Last Updated on मई 20, 2024 06:27 अपराह्न
MS धोनी के रांची लौटते ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली सीएसके को शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 27 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। सीएसके के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनी रविवार को अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से रांची लौट आए। रांची लौटने पर धोनी का वीडियो वायरल हुआ।

एमएस धोनी अपने गृहनगर रांची लौट आए हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई, जिसके बाद माही अपने परिवार के साथ रांची लौट आए। रांची पहुंचने के बाद एमएस धोनी का एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी फैंस के बीच से निकले और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए। इस बीच माही ने किसी से बातचीत नहीं की जबकि फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब नजर आए। एमएस धोनी अपने परिवार के साथ कार से घर के लिए रवाना हो गए।

धोनी नहीं कर सके फिनिश

दुनिया के बेस्‍ट मैच फिनिशर का तमगा लिए एमएस धोनी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये कमाल करने में नाकाम रहे। सीएसके को प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी। एमएस धोनी स्‍ट्राइक पर थे। उन्‍होंने यश दयाल की पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में 110 मीटर छक्‍का जड़ दिया। मगर अगली गेंद पर धोनी आउट हो गए और सीएसके क्‍वालीफाई करने से चूक गया।

एमएस धोनी के संन्यास पर अपडेट

इस पूरे आईपीएल में माना जा रहा था कि एमएस धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इस सीजन के बाद एमएस धोनी के संन्‍यास की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि माही के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। सीएसके के सीईओ ने कहा है कि एमएस धोनी ने अपने संन्‍यास पर कोई अपडेट नहीं दी है। ऐसी संभावना है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी सीएसके की जर्सी पहने हुए नजर आएं।

एमएस धोनी के खास दोस्‍त सुरेश रैना ने भी कहा कि माही अपने फैंस को खुश करने के लिए अगले सीजन में खेलेंगे। देखना दिलचस्‍प होगा कि एमएस धोनी की तरफ से आधिकारिक क्‍या बात सामने आती है। फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखें।

Also Read: Longest 6s in IPL 2024: Watch video here

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS 1st

SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत

IND vs WI 1st

IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner