Mitchell Starc Controversial Catch
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मिचेल स्टार्क के कैच को लेकर बवाल मच गया है। चौथे दिन के खेले में कैमरून ग्रीन की शार्ट गेंद पर बेन डकेट ने तेज तर्रार शॉट खेला लेकिन फाइन लेग पर खड़े स्टार्क ने बाएं ओर डाइव लगाकर इस कैच को लपक लिया।
Mitchell Starc Controversial Catch Ashes 2023
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मिचेल स्टार्क के कैच को लेकर बवाल मच गया है। चौथे दिन के खेले में कैमरून ग्रीन की शार्ट गेंद पर बेन डकेट ने तेज तर्रार शॉट खेला, लेकिन फाइन लेग पर खड़े स्टार्क ने बाएं ओर डाइव लगाकर इस कैच को लपक लिया।
उन्होंने हवा में कैच लपका, लेकिन स्लाइड करते हुए गेंद जमीन को छू गई और यही पर बवाल मच गया। इस कैच के बाद ट्विटर पर भारतीय फैंस शुभमन गिल के कैच को लेकर फिर से विवादित बयान देने लगे।
बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में शुभमन गिल का कैच कैमरून ने पकड़ा था, लेकिन मैच में नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आया था, लेकिन यहां थर्ड अंपायर ने स्टार्क के पक्ष में फैसला नहीं लिया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से।
नियम के अनुसार, अगर फील्डर का ‘गेंद और उसकी गति पर पूरा संपर्क न हो और गेंद जमीन को छू रही हो तो बल्लेबाज को इस मामले में नॉट आउट दिया जाता है।
Ashes 2023: Mitchell Starc के कैच पर मच गया बवाल
दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन कैच को लेकर एक नया विवाद देखने को मिला। इंग्लैंड की पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट ने तेज तर्रार शॉट जड़ा, लेकिन फाइन लेग पर खड़े मिचेल स्टार्क ने बाएं ओर छलांग लगाते हुए हवा में कैच लपका।
ये कैच लेकर इंग्लैंड का खेमा जश्न मनाने लगा, वहीं डकेट भी क्रीज छोड़कर वापस जाने लगे, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि मिचेल स्टार्क का कैच लेने के बाद जमीन से संपर्क हो गया और गेंद भी जमीन को छूती हुई नजर आई। इस तरह मैदानी अंपायर के आउट करार देने के बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। ये फैसला देख कप्तान पैट कमिंस भी हैरान रहे। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MCC ने दी सफाई
मिचेल स्टार्क के इस विवादित कैच पर एमसीसी ने सफाई दी। एमसीसी के 33.3 नियम के अनुसार, कैच तभी पूरा होता है, जब गति और गेंद पर फील्डर का पूरा कंट्रोल हो। गेंद मैदान को टच न करें, लेकिन स्टार्क के कैच में ये साफ नजर आ रहा है कि उनका खुद पर कंट्रोल नहीं था। गेंद भी मैदान पर टच हुई और स्टार्क उस समय भी स्लाइड कर रहे थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में कैसा है भारत का T20 रिकॉर्ड?
PM मोदी की तारीफ सुनकर खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

