आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, टीम के पास जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को राइट टू मैच (RTM) के जरिए वापिस लेने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
इसके बाद मेगा ऑक्शन में अनुभवी गेंदबाज को साल 2016 आईपीएल सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। तो वहीं अब शमी के GT टीम से रिलीज किए जाने को लेकर, टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बड़ा बयान दिया है।
Ashish Nehra told why GT released Mohammad Shami: जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा के दौरान आशीष नेहरा ने कहा- उन्होंने (मोहम्मद शमी) गुजरात टाइटंस और भारत के लिए जो कुछ किया है, मेरा मतलब है कि शमी हमारी रिटेंशन प्लानिंग का हिस्सा थे। लेकिन फिर आप देखते हैं कि रिटेंशन एक अलग प्रकार की चीज है।
मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन- हर टीम के पास बहुत सारे विकल्प हैं। हमारे पास आरटीएम भी था, जिसका हम उपयोग कर सकते थे। लेकिन जिस तरह की कीमत में वह गए, उसको देखते हुए हमनें आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास जो भी प्लानिंग है, जब मेगा ऑक्शन की बात आती है, तो आपकी प्लानिंग हर समय सफल नहीं होगी।
दूसरी ओर, मोहम्मद शमी का एक बार की आईपीएल चैंपियन गुजरात टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम के लिए 34 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ने 48 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।
खैर, बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शमी ने हाल में एंकल इंजरी के बाद वापसी की है। रणजी ट्राॅफी में उन्होंने एक मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था। फिलहाल वह जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने खेले गए तीन मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।
Also Read: IPL 2025: केकेआर ने मेगा नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर क्यों लगाया बड़ा दांव?
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

