Asia Cup 2023: Asia Cup will start from 31 August

Anshu pic By - शुक्रवार, जून 16, 2023
Last Updated on जून 16, 2023 11:11 पूर्वाह्न
Asia Cup 2023: Asia Cup will start from 31 August

Asia Cup 2023 Schedule

एशिया कप 2023 को लेकर एशिया क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। चार मैच पाकिस्तान में और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत के मैच हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित होंगे।

एशिया कप 2023 को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। 15 जून को एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप (Asia Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान सिर्फ चार मैचों को होस्ट करेगा। बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके बीच 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें फाइनल भी शामिल है, जो संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। सभी 6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारतीय टीम के पाकिस्तान ना जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने हाईब्रिड मॉडल को लेकर एसीसी से चर्चा की थी। इस मॉडल को स्वीकर कर लिया गया है। भारतीय टीम एशिया कप में अपने मैच हाईब्रिड मॉडल पर खेलेगी। भारत, नेपाल और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को दूसरे ग्रुप में शामिल किया गया है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेगी।

श्रीलंका में खेला जा सकता है फाइनल मैच

गौरतलब हो कि सुपर-4 राउंड में कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले आयोजित किए जाएंगे। फाइनल मैच संभवतः श्रीलंका में 17 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत है एशिया कप का बॉस

बता दें कि एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। एशिया कप के इतिहास में 15 सीजन खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है। वहीं, श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। उसने 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) एशिया कप का खिताब जीता है। पाकिस्तान दो बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सका है।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner