Header Banner

AUS vs BAN पहला टेस्ट, दूसरा दिन: तंज़िद हसन के शतक से बांग्लादेश आगे

Kaif pic By - शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
Last Updated on अगस्त 14, 2026 03:10 अपराह्न
AUS vs BAN पहला टेस्ट, दूसरा दिन: तंज़िद हसन के शतक से बांग्लादेश आगे

Image Source: X

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Highlights: डार्विन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 198 रनों पर ढेर करने के बाद बांग्लादेश के पास अब 153 रनों की मजबूत बढ़त हो चुकी है। दूसरे दिन स्टंप्स तक क्रीज पर मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद डटे हुए हैं।

AUS vs BAN 1st Test Scorecard: Day 2

Team Innings Score Key Performance
Australia 1st Innings 198/10 Steve Smith 71, Hasan Mahmud 6/55
Bangladesh 1st Innings 351/6 (110 ov) Tanzid Hasan 101, Najmul Hossain Shanto 84

यह भी पढ़ें: IND vs SL पहला टेस्ट मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी विनिंग टीम, प्लेइंग 11

AUS vs BAN Day 2 Key Match Highlights

Tanzid Hasan

Image Source: X

  • Tanzid Hasan First Test Century in Australia: तंजीद हसन ने 101 रनों की जुझारू पारी खेली। वह 26 साल के बांग्लादेशी टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ शहरिया नफीस ने 2006 में (फतुल्लाह में) शतक जड़ा था।
  • Key Partnerships by Mominul, Tanzid and Shanto: बांग्लादेश ने दूसरे दिन 96/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मोमिनुल हक (49 रन) अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने तंजीद के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (84) और तंजीद ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े।
  • Nathan Lyon Breaks Tanzid Hasan Partnership: 66वें ओवर में नाथन लायन ने तंजीद (101) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को राहत दिलाई। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और शांतो ने स्कोर 297 तक पहुंचाया, लेकिन अगले 11 रनों के भीतर बांग्लादेश ने 3 विकेट गंवा दिए।
  • Mehidy Hasan Miraz Lead Bangladesh Lower Order Fight: 297/3 से 308/6 होने के बाद मेहदी हसन और हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को तरसा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले 25 ओवरों से विकेट बचाकर कंगारुओं की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
  • Pat Cummins Uses 8 Bowlers Against Bangladesh: पैट कमिंस ने विकेट की तलाश में कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन कंगारू गेंदबाज मौकों को भुनाने में नाकाम रहे। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले, जबकि पैट कमिंस व नाथन लायन को 1-1 सफलता मिली।

बांग्लादेश तीसरे दिन अपनी बढ़त को 200-220 रनों के पार पहुंचाकर मैच पर शिकंजा कसना चाहेगा।

Also Read: IND vs SL 1st Test: Date, Time, Venue, and Live Streaming Details

ताज़ा हिंदी समाचार

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

IND vs PAK गोल्ड

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सुजीत कलकल ने रचा

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

युजवेंद्र चहल का टेस्ट

युजवेंद्र चहल का टेस्ट संन्यास: फर्स्ट-क्लास करियर खत्म, टेस्ट का सपना अधूरा

लवलीना ने बर्थडे पर

लवलीना ने बर्थडे पर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, सेलिब्रेशन वीडियो वायरल

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच,

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डिटेल्स

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner