Image Source: Getty
AUS vs ENG Boxing Day Test 2025: क्रिसमस की टोपी पहने फुटबॉल खेलते खिलाड़ी और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के आसपास उत्सव जैसा माहौल—पहली नज़र में ऐसा लग सकता है कि इंग्लैंड की टीम काफी रिलैक्स है। मेलबर्न के नेट सेशन में जब उप-कप्तान हैरी ब्रूक क्रिसमस कैप पहनकर थ्रोडाउन्स का सामना कर रहे थे, तो कैमरों की होड़ मच गई। लेकिन इस खुशनुमा माहौल के पीछे एक कड़वा सच छिपा है—इंग्लैंड पहले ही एशेज श्रृंखला 3-0 से हार चुका है और अब वह सिर्फ अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगा।
4 साल पहले स्कॉट बोलैंड ने इसी मैदान पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। इस बार भी स्थिति कुछ वैसी ही नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुसार, पिच पर 10mm घास छोड़ी गई है, जो तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद देगी। अगले तीन दिनों तक मेलबर्न का मौसम ठंडा रहने वाला है, जिसका मतलब है कि धूप का असर पिच पर कम होगा और गेंद पूरे दिन हरकत करेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए हैं। स्टीव स्मिथ ने पुष्टि की है कि वे बिना किसी विशेषज्ञ स्पिनर के उतरेंगे, यानी टॉड मर्फी बेंच पर रहेंगे।
इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी है। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड, जिनके दम पर इंग्लैंड ने जीत का सपना देखा था, वे अब चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिच स्टार्क, माइकल नेसर/ब्रेंडन डॉगेट, झाई रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कर्स, जोश टोंग्यू।
ताज़ा हिंदी समाचार