Header Banner

AUS vs SCO : Australia win gives England a ticket to Super 8

Ravi pic By - रविवार, जून 16, 2024
Last Updated on जून 16, 2024 10:33 पूर्वाह्न
AUS vs SCO : Australia win gives England a ticket to Super 8

T20 World Cup 2024 के 35वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराकर इंग्लैंड के सुपर-8 का रास्ता साफ कर दिया है। स्कॉटलैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हरहाल में हराना था। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया।

T20 World Cup 2024 Super 8 Teams

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 35वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ इंग्लैंड को सुपर-8 का टिकट मिल गया। वहीं, स्कॉटलैंड का सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका था।

australia

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने पहला विकेट तीन के स्कोर पर गंवा दिया। माइकल जोंस मात्र दो रन बनाकर एगर का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए जॉर्ज मंसी (35) और ब्रैंडन मैकमुलेन (60) के बीच 48 गेंद पर 89 रन की साझेदारी हुई।

मैकमुलेन ने खेली अर्धशतकीय पारी

तेज खेलते हुए मैकमुलेन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्कॉटलैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। ब्रैंडन ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 2 चौके और 6 छक्के जड़े। कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की मजूबत गेंदबाजी लाइन-अप के आगे स्कॉटलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सवेल ने 2 विकेट लिए।

ट्रेविस हेड और स्टोइनिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दो के स्कोर पर डेविड वॉर्नर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। अभी टीम इस झटके से उभरी भी नहीं थी कि ग्लेन मैक्सवेल 11 रन बनाकर आउट हो गए। 60 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में दिख रही थी।

टिम डेविड ने सिक्स लगाकर जिताया मैच

इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट विकेट के लिए 44 गेंद पर 80 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंद पर 59 रन की तेज पारी खेली। टिम डेविड (नाबाद 24) और मैथ्यू वेड (नाबाद 4 रन) ने अंत में 186 रन बनाकर टीम की जीत दिला दी।

Also Read: T20 WC 2024 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी लागू करेगा नया नियम

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner