Header Banner

AUS vs WI 3rd T20I: आंद्रे रसेल और शेरफने रदरफोर्ड ने मचाई T20 में तबाही

Vipin pic By - मंगलवार, फरवरी 13, 2024
Last Updated on फरवरी 13, 2024 06:00 अपराह्न
AUS vs WI 3rd T20I: आंद्रे रसेल और शेरफने रदरफोर्ड ने मचाई T20 में तबाही

Australia vs West Indies 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20 International मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 220 रन बनाए। एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 79 रनों पर पांच विकेट था, लेकिन इसके बाद शेरफने रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल ने मिलकर जो तबाही मचाई, उसे हर कोई बस देखता रह गया। इन दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी निभाई। टी20 इंटरनेशनल मैच में यह छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। असोसिएट देशों को अगर हटा दें, तो इससे पहले छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम ही दर्ज था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2010 में कैमरून वाइट और माइक हस्सी ने मिलकर छठे विकेट के लिए 101 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी। इस तरह से रसेल और रदरफोर्ड की जोड़ी ने मिलकर 139 रन जोड़े। रदरफोर्ड ने 40 गेंदों पर नॉटआउट 67 रन बनाए, वहीं रसेल ने महज 29 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। रदरफोर्ड ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए, वहीं रसेल ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और सात छक्के लगाए। रसेल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। एडम जाम्पा ने चार ओवर में 65 रन लुटाए और महज एक विकेट चटकाया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की रसेल और रदरफोर्ड ने मिलकर जमकर बैंड बजाई। 19वां ओवर जाम्पा ने फेंका था, जिसमें रसेल ने कुल 28 रन बटोरे थे।

रसेल ने इस ओवर में कुल चार छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज की ओर से रेस्टन चेज ने 37 और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 21 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज पहले ही सीरीज गंवा चुका है। पहले दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते। इस दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने 11 रनों से जबकि दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीता था।

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner