Header Banner

Australia squad: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

Kaif pic By - बुधवार, मई 01, 2024
Last Updated on मई 01, 2024 11:20 पूर्वाह्न
Australia squad: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क, अनुभवी तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को जगह नहीं मिली है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सौंपी गई है। वहीं, एश्टन एगर, टिम डेविड और नाथन एलिस भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो 2022 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप की टीम का हिस्सा रहे थे।

Australia squad for T20 World Cup 2024

  1. मिचेल मार्श (कप्तान)
  2. एश्टन एगर
  3. पैट कमिंस
  4. टिम डेविड
  5. नाथन एलिस
  6. कैमरन ग्रीन
  7. जोश हेजलवुड
  8. ट्रेविस हेड
  9. जोश इंग्लिस
  10. ग्लेन मैक्सवेल
  11. मिचेल स्टार्क
  12. मार्कस स्टोइनिस
  13. मैथ्यू वेड
  14. डेविड वॉर्नर
  15. एडम जैम्पा।

Many experienced players in the team

टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी: बेली ने कहा- इस टीम में काफी अनुभव है। पैनल को लगता है कि यह टीम खेल के हर पहलुओं को कवर करती है और वेस्टइंडीज में कामयाब होगी। एगर को वापस से स्क्वॉड में देखना शानदार है। वह नियमित अंतराल पर चोटिल होते रहे हैं जो कि हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। इस टूर्नामेंट में एगर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, ग्रीन, स्टोइनिस, मैक्सवेल और मार्श हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा होंगे। हर वेन्यू और विपक्षी के हिसाब से हमने बल्लेबाजी के विकल्प भी तैयार रखे हैं।

Image Source: X

बोर्ड ने कहा कि स्क्वॉड को 15 तक सीमित रखने से कई खिलाड़ी इसमें जगह बनाने से चूक गए। उन्होंने कहा- स्टीव स्मिथ, मैट शॉर्ट, बेहरनडॉर्फ, एरॉन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट हमारी बातचीत का हिस्सा थे। इसके अलावा जेक फ्रेजर मैकगर्क को लेकर भी हमने चर्चा की थी, लेकिन उनका टी20 में डेब्यू करना अभी बाकी है। उन्होंने हम सभी को काफी प्रभावित किया है। स्क्वॉड को 15 तक सीमित रखना हमेशा से चुनौती है और हमें बस उन पहलुओं पर ध्यान देना होता है जो जरूरी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल

Australia's schedule for T20 World Cup: बेली ने कहा- हम टीम की देखरेख करते रहेंगे और उन पर भी नजरें रहेंगी जो टीम में जगह बनाने से चूक गए। अगर हमें आगे टीम को बदलने की जरूरत पड़ी तो आईसीसी के नियमों के मुताबिक हम इसमें बदलाव करेंगे। फिलहाल ये 15 खिलाड़ियों की टीम संतुलित दिख रही है और हमें उम्मीद है कि यह ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे।' आईसीसी के नियम के मुताबिक 23 मई तक इस स्क्वॉड में बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को बारबाडोस के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। इन चारों टीमों को ग्रुप-बी में रखा गया है।

Also Read: T20 World Cup 2024 all Squads, Teams, Schedule, Venues

ताज़ा हिंदी समाचार

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित,

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner