Header Banner

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने भारत को 3 रन से हराया

Vipin pic By - रविवार, दिसंबर 31, 2023
Last Updated on दिसंबर 31, 2023 12:06 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने भारत को 3 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 3 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 255 रन ही बना सकी।

फीब लीचफिल्ड (63), एलिस पेरी (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, एनाबेल सदरलैंड को 3 विकेट मिले। भारत से दीप्ती शर्मा ने 5 विकेट लिए और ऋचा घोष 96 रन बना कर शतक चूक गई। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 2 जनवरी को होगा। इसके बाद दोनों टीम 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

दीप्ती ने 5 विकेट लिए

भारत की ओर से दीप्ती शर्मा ने 5 विकेट लिए। उन्होंने एलिस पेरी को श्रेयांका पाटिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद बेथ मूनी को LBW और ताहिलीया मैक्ग्रा को बोल्ड किया। वहीं, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम दीप्ती की बॉल पर कैच थमा बैठीं। पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल और स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला।

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner