Header Banner

Australia won the series against Pakistan 3-0

Anshu pic By - मंगलवार, नवंबर 19, 2024
Last Updated on नवंबर 19, 2024 07:51 पूर्वाह्न
Australia won the series against Pakistan 3-0

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को तीसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कंगारुओं ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। स्टोइनिस को नाबाद 61 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और स्पेंसर जॉनसन को सीरीज में 8 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

सोमवार को होबार्ट में खेले गए मैच में पाक टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान की जगह आगा सलमान ने की। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पहले बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रन का टारगेट मिला और टीम ने 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

मार्कस स्टोइनिस का नाबाद अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रन का टारगेट मिला। ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को 2 रन पर शाहीन अफरीदी ने आउट किया। इसके बाद जैक फ्रेजर 18 रन और कप्तान जोश इंग्लिस 27 रन बनाकर आउट हो गए।

मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। टिम डेविड भी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी और जहानदाद खान ने एक-एक विकेट लिया।

बाबर आजम पाकिस्तान के टॉप स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की। पाक टीम के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा हसीबुल्ला खान ने 24, शाहीन अफरीदी ने 16 और इरफान खान ने 10 रन बनाए। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन हार्डी ने 3 जबकि स्पेंसर जॉनसन व एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जैवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को एक-एक सफलता मिली।

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS: कैमरन

SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव

Punam Raut Retires: पूनम

Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner