महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में हर रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। एक तरफ जहां खिलाड़ी फील्ड पर अपने प्रदर्शन से जलवे बिखरे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ से ऑफ द फील्ड महिला क्रिकेट अपने फनी मोमेंट से जलवे बिखर रहे हैं। ऐसे एक मामले का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया है।
इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी मराठी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दें रही हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेस जोनासन भारतीय खिलाड़ियों के साथ मूव्स करते हुए दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेस जोनासन के साथ अश्वनी कुमारी, जेमिमा रॉड्रिग्स, पूजा यादव समेत अन्य खिलाड़ियों भी डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
डीसी ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शानदार लय वाली लड़कियां।' वीडियो में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी का डांस और जोश देखने लायक था।
बता दें कि जेस जोनासन ने दिल्ली के एक मुकाबला खेला है, जिसमें उनका शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला था। आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए जेस ने 16 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के जड़े थे। गेंदबाजी में भी चार ओवर में 21 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
ENG vs NZ दूसरा टेस्ट: चोट के कारण ओली रॉबिन्सन बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान
FIFA विश्व कप 2026 पुरस्कार राशि: FIFA 2026 की पुरस्कार राशि T20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया की 60 गुना है
India ODI टीम में हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा? इसके दो दावेदार हैं।
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने AFG के खिलाफ ODI श्रृंखला से पहले CoE फिटनेस टेस्ट पास किया
मोहम्मद शमी ने बंगाल T20 लीग 2026 में हैट्रिक ली।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के बाद विराट कोहली के साथ चैट का खुलासा किया
India vs Afghanistan पहला टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, IND vs AFG मैच
IND vs AFG: साई सुदर्शन या पडिक्कल? गंभीर ने बताया कौन खेलेगा नंबर 3 पर
Pakistan vs Australia दूसरा ODI लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs AUS मैच
England vs New Zealand पहला टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, ENG vs NZ मैच

