मोहम्मद शमी की जगह आवेश खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया

Ravi pic By - शुक्रवार, दिसंबर 29, 2023
Last Updated on जनवरी 05, 2024 12:36 पूर्वाह्न
मोहम्मद शमी की जगह आवेश खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले मोहम्मद शमी के स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया है। आवेश खान ने हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था।

आवेश खान ने भारत के लिए अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे और 19 टी20I में मैच खेला है। उनके नाम 22.65 की औसत से 149 प्रथम श्रेणी विकेट दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 3-7 जनवरी, 2024 तक केप टाउन में खेला जाना है।

Avesh Khan

पहले टेस्ट में मिली है शर्मनाक हार

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में संघर्ष करना पड़ा और उसे पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के बल्लेबाजों ने पहली पारी में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और उनके तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशान किया।

साउथ अफ्रीका ने 163 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। डीन एल्गर ने शानदार 185 रन की पारी खेली। इसके बाद रबाडा और बर्गर की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे मेहमान टीम टिक न सकी। भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, अवेश खान

Also Read: List of Indian batsmen who scored centuries in test matches against South Africa

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner