Axar Patel became a father, named his son Haksh Patel: भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। उनकी वाइफ मेहा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैन्स के बीच यह खुशखबरी साझा की है।
अक्षर पटेल, जो इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है, ने अपने पिता बनने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘वह अभी भी पैर से ऑफ साइड का पता लगा रहा है, लेकिन हम उसे आप सभी से परिचित कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। दुनिया में, भारत के सबसे छोटे, फिर भी सबसे बड़े प्रशंसक और हमारे दिल के सबसे खास टुकड़े Haksh Patel का स्वागत है।’
अक्षर पटेल के इस पोस्ट पर फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा साथी खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अक्टूबर 2024 में अक्षर ने एक वीडियो के जरिए अपनी वाइफ के प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था।
आपको बता दें कि अक्षर पटेल और मेहा पटेल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने सगाई की। मेहा पटेल पेशे से डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। अक्षर पटेल की बात करें तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
अक्षर पटेल के इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो 14 टेस्ट में उन्होंने 646 रन बनाए हैं, साथ में 55 विकेट चटकाए हैं। वहीं 60 वनडे मैचों में उनके नाम 568 रन और 64 विकेट है। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 498 रन बनाने के साथ 65 विकेट लिए हैं।
Also Read: देखे VIDEO: मेलबर्न में नन्हे स्पेशल फैन से मिले ऋषभ पंत
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें
IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो
एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें
IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड
IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

