बाबर आजम प्रेंस कॉन्फ्रेंस में हो गए आग बबूला

Ravi pic By - सोमवार, जून 17, 2024
Last Updated on जून 17, 2024 06:25 अपराह्न
बाबर आजम प्रेंस कॉन्फ्रेंस में हो गए आग बबूला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ये टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी। हाल ये रहा कि अमेरिका की टीम ने भी पाकिस्तान को हरा दिया। आयरलैंड के खिलाफ ये टीम बड़ी मुश्किल से जीत सकी। इस बुरे प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठ रहे हैं।

Pakistan Cricket Team Performance T20 World Cup 2024

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब रहा है। इस वर्ल्ड कप में टीम सुपर-8 में भी नहीं जा सकी। इसके बाद एक बार फिर बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। बाबर आजम को दूसरी बार टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन अपनी कप्तानी में ये बल्लेबाज टीम को सफलता नहीं दिला सका।

हाल ये रहा कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका के हाथों मात खानी पड़ी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान जीता जिताया मैच हार गई। कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत हासिल की। आयरलैंड के खिलाफ बड़ी मुश्किल से ये टीम जीत सकी। टूर्नामेंट से सफर खत्म होने के बाद बाबर से कप्तानी को लेकर सवाल किया गया।

What did Babar Azam say?

बाबर ने अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि कप्तानी को लेकर जो भी फैसला किया जाएगा वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही करेगा। आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने कहा कि अगर उन्हें लगेगा की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए तो वह खुलकर सबको बता देंगे।

बाबर ने कहा, "दूसरी बात, कप्तानी को लेकर। जब मैंने कप्तानी छोड़ी थी तब मैंने सोचा था कि मैं दोबारा नहीं करूंगा। इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ी थी और मैंने खुद इस बारे में जानकारी दी थी। फिर क्यों उन्होंने मुझे कप्तानी वापस दी। ये पीसीबी का फैसला था। जब हम वापस जाएंगे तो यहां जो हुआ सब चीजों पर बात करेंगे।

बाबर ने कहा, अगर मुझे कप्तानी छोड़नी पड़ी तो मैं साफ तौर पर आपसे कह दूंगा। मैं पर्दे के पीछे से कुछ भी नहीं कहूंगा। जो भी होगा, वो सब आपके सामने होगा। लेकिन अभी तक मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है। ये फैसला पीसीबी का है।

इस काम में रहे फेल

बाबर ने माना कि पाकिस्तान के खिलाड़ी टैलेंटेड हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में वह एक टीम के तौर पर बेहतर करने में फेल रहे। उन्होंने कहा, हर कोई दुखी है। हम एक इंसान की वजह से नहीं हारे, हम एक टीम के तौर पर हारे हैं। आप लोग कप्तान के बारे में कह रहे हैं, लेकिन मैं हर किसी की जगह नहीं खेल सकता। 11 खिलाड़ी हैं और हर किसी का रोल है। इसलिए वह वर्ल्ड कप खेलने आए हैं। एक टीम के तौर पर हम चीजों को लागू करने में फेल रहे।

Also Read: Top 5 Wicket Taker Bowler in T20 World Cup History

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner