पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने चैंपियंस कप में फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं। फैसलाबाद में चैंपियंस वनडे कप में बाबर आजम ने स्टैलियंस की तरफ से खेलते हुए मारखोर्स के खिलाफ 45 रन की पारी खेली। बाबर आजम ने पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी के ओवर में लगातार पांच चौके जमाए।
बाबर ने इकबाल स्टेडियम में दहानी के ओवर में लगातार पांच चौके जमाए। बाबर द्वारा दहानी के पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, बाबर आजम के इस ओवर को छोड़ दें तो उनकी पारी काफी औसत रही। उन्होंने मैच में 45 गेंदों में 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए।
मारखोर्स ने 50 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सलमान आघा (51) व इफ्तिखार अहमद (60) के अर्धशतकों की मदद से 231 रन बनाए। मारखार्स की पूरी टीम 45 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्टैलियंस की तरफ से जहांदाद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। मेहरान मुमताज को तीन सफलताएं मिली।
वहीं, 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टैलियंस ने जमकर अपनी किरकिरी कराई। स्टैलियंस की पूरी टीम 23.4 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मारखोर्स ने 126 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। मारखोर्स की तरफ से जाहिद महमूद ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। सलमान आघा के खाते में तीन विकेट आए। तेज गेंदबाज नसीम शाह को दो विकेट मिले।
Also Read: England became the first team in cricket history to play 600 cricket matches
ताज़ा हिंदी समाचार
CSK का बड़ा ऐलान: ज़हीर खान IPL 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त
SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल
India vs Japan T20I: श्रेयस अय्यर ने टोक्यो और पिच की स्थितियों पर अपनी पहली राय साझा की।
IND-W बनाम SL-W फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग: एशियन गेम्स 2026 महिला फाइनल कैसे देखें
बांग्लादेश क्रिकेट: मैच फीस में बढ़ोतरी और 6 टीमों वाले नए स्ट्रक्चर का ऐलान।
भारत-जापान T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?
CPL 2026 फाइनल: मोईन अली की टीम बनी चैंपियन, माज सदाकत का शतक
Asian Games 2026: चैंपियन भारत ने कबड्डी में जापान को 49-24 से हराया
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला फ़ाइनल: एशियाई खेलों का फ़ाइनल कब है?
वॉटर पार्क से पोडियम तक का सफर 13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास

