Indian Premier League (IPL) का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए सभी टीमों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आईपीएल के दौरान सरोगेट विज्ञापन और बिक्री सहित तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में आईपीएल चेयरमैन को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है कि भारत में मधुमेह, फेफड़ों के रोग, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण तंबाकू और शराब का सेवन है। तंबाकू से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में हर साल शराब की वजह से 14 लाख लोगों की मौत होती है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने खेल टूर्नामेंट के दौरान शराब और तंबाकू के प्रचार पर रोक लगाने की भी सिफारिश की थी।
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। भारत में इस लीग का क्रेज काफी ज्यादा है। हर मैच के लिए टिकटों की होड़ मची रहती है। व्यूज के मामले में भी हर साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा दर्शक आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियोस्टार ने आईपीएल 2025 के लिए 4500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू टारगेट रखा है। अनुमान है कि सभी 10 टीमें स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू से करीब 1300 करोड़ रुपए कमा सकती हैं। आईपीएल मैचों के दौरान तंबाकू आदि के विज्ञापन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिखाए जाते हैं। इससे युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ता है। इन विज्ञापनों से बीसीसीआई को भी अच्छी खासी कमाई होती है।
आईपीएल का आगामी सीजन 22 मार्च से खेला जाएगा. पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन पर खेला जाएगा. 2 महीनों से अधिक तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा.
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन गेम्स 2026: IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच लाइव कैसे देखें
यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।
महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें
गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी
एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा
IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
युजवेंद्र चहल का टेस्ट संन्यास: फर्स्ट-क्लास करियर खत्म, टेस्ट का सपना अधूरा
लवलीना ने बर्थडे पर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, सेलिब्रेशन वीडियो वायरल

