हमेशा दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला ईडन गार्डेंस स्टेडियम शनिवार को बांग्लादेश-नीदरलैंड्स के मैच के दौरान खाली-खाली नजर आया। 66,000 दर्शकों की क्षमता वाले एशिया के इस विशाल क्रिकेट स्टेडियम को 15,000 दर्शक भी नहीं जुटे।
बांग्लादेश से मैच देखने वहां के कुछेक हजार लोग कोलकाता नहीं आए होते तो शायद स्टेडियम 10 प्रतिशत भी नहीं भर पाता। बांग्लादेश के समर्थक दुनियाभर के क्रिकेट स्टेडियमों में अपनी टीम के मैचों में भारी भीड़ जुटाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में वे विफल रहे। गौर करने वाली बात यह है कि वीकेंड होने के बावजूद कोलकाता के क्रिकेटप्रेमी भी मैच देखने नहीं आए।
गौर करने वाली बात यह है कि वीकेंड होने के बावजूद कोलकाता के क्रिकेटप्रेमी भी मैच देखने नहीं आए। इसका मुख्य कारण दो विदेशी टीमों में मैच बताया जा रहा है, हालांकि 2011 के विश्वकप के दौरान दक्षिण अफ्रीका-आयरलैंड और नीदरलैंड्स-आयरलैंड में यहां हुए मैच में भी इतनी कम भीड़ नहीं देखी गई थी।
यह वही स्टेडियम है, जहां 1996 के विश्वकप में दौरान भारत-श्रीलंका में हुए सेमीफाइनल मैच में 1,10,564 दर्शकों की रिकार्ड भीड़ उमड़ी थी। भारत के मैच की बात करें तो ईडन में सबसे कम दर्शक अक्टूबर, 2011 में भारत- इंग्लैंड के बीच हुई द्विपक्षीय वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में दिखे थे, जब मात्र 20,000 लोग ही स्टेडियम पहुंचे थे। बंगाल क्रिकेट संघ ने ईडन में होने वाले आगामी मैचो में हालांकि अच्छी भीड़ होने की उम्मीद जताई है।
Also Read: Top 10 shortest cricketers in the world
ताज़ा हिंदी समाचार
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच
भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’
IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

