Bangladesh Cricket Board (BCB) director Jalal Yunus resigned: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर जलाल यूनिस ने तत्काल प्रभाव से अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। जलाल के इस इस्तीफे को बांग्लादेश में हाल में ही सरकार परिवर्तन से सीधे तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल के समय में बांग्लादेश में काफी सामाजिक परिवर्तन देखने को मिले हैं। देश में नौकरी कोटा को लेकर उग्र हुए छात्र आंदोलन में देश में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। इस आंदोलन के बाद देश में राजनीतिक हालत इतने खराब हुए कि 15 साल से सत्ता में रही आवामी लीग पार्टी की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा है।
इस आंदोलन के परिणामस्वरूप सार्वजनिक संपत्ति और मशहूर हस्तियों के घरों पर हमले भी देखे को मिले। साथ ही अस्थिर स्थिति के जवाब में इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने बांग्लादेश में एक नए प्रशासन के आकार लेते ही सख्त यात्रा सलाह जारी की। यूनुस, जिन्होंने बीसीबी में निदेशक के रूप में काम किया था, उन्होंने अब अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है।
जलाल यूनिस ने क्रिकबज को दिए अपने एक बयान में कहा- मैंने क्रिकेट के हित के लिए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। जलाल के इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में और भी बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन भी क्रिकेट के हित में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नई सरकार के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हैं।
21 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी बांग्लादेश: (PAK vs BAN) गौरतलब है कि इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश पाकिस्तान दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त, रविवार से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद। तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।
ताज़ा हिंदी समाचार
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

