टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 43 रन की जीत हासिल की है। इस जीत से टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर आ गई है। पहले टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 40 रन निकले और इस पारी की बदौलत वह मौजूदा साल में 1000 रन बनाने के बेहद करीब पहुंच गए।
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I मैच में 43 रन से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की तरफ से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत के अलावा कप्तान सूर्या ने शानदार पारी खेली। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंत में श्रीलंकाई टीम को लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया और जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 40 रन निकले और इस पारी की बदौलत वह मौजूदा साल में 1000 रन बनाने के बेहद करीब पहुंच गए। दूसरे टी20 मैच में यशस्वी को 7 रन की जरूरत है और अगर वह ये रन बना लेते है तो वह इतिहास रच देंगे।
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के लिए मौजूदा साल शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले टी20 मैच में 190.47 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
अब अगर वह श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में 7 रन बना लेते है तो वह मौजूदा साल (2024) में 1000 रन बनाने वाले पहले बैटर बन जाएंगे। इस मामले पर दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस 25 मैचों की 27 पारियों में 878 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा 17 मैचों की 22 पारियों में 833 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।
Also Read: IND vs SL Pitch Report: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसी होगी ?
Also Read: How to watch IND vs SL match for free on mobile phone and TV
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match