Header Banner

कंगारुओं के सामने दीवार बने बावुमा, जड़ा यादगार शतक

aditya pic By - बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
Last Updated on अक्टूबर 21, 2026 02:39 अपराह्न
कंगारुओं के सामने दीवार बने बावुमा, जड़ा यादगार शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा का शतक: गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने एक शानदार कप्तानी पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने महज 110 रन पर 6 विकेट गंवाकर दक्षिण अफ्रीका (मेजबान टीम) बड़ी मुश्किल में थी, लेकिन ऐसे में बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक पूरा किया।

बावुमा ने जड़ा यादगार शतक

इस मैच में, पहले दो दिनों तक बारिश और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की घातक गेंदबाजी के कारण, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 97 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन, वियान मुल्डर 13 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर 110 रन पर 6 विकेट हो गया और मेजबान टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की कगार पर आ गई।

लेकिन इसके बाद, बावुमा क्रीज पर डटे रहे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 226 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका पहला शतक था।

इस दौरान, बावुमा को तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच गई।

जानसेन ने भी बनाए 85 रन

पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाजों से सजे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खेली गई यह शतकीय पारी, बावुमा के टेस्ट करियर की सबसे जुझारू पारियों में से एक बन गई है। इस बीच, जानसेन के 85 रन भी टीम के लिए बहुत अहम साबित हुए।

उन्होंने कुल 100 गेंदों का सामना किया और 9 चौके व 3 छक्के लगाए, जिससे दक्षिण अफ़्रीकी टीम 300 रनों के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने अराफत मिन्हास के सामने घुटने टेके इतिहास में ऐसा केवल 7वीं बार हुआ है।

ताज़ा हिंदी समाचार

मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल

मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल का ये खिलाड़ी, मिली कड़ी सजा

AFG बनाम BAN तीसरा मैच पिच

AFG बनाम BAN तीसरा मैच पिच रिपोर्ट: शेख जायद स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान

IND vs NZ पहला T20 लाइव

IND vs NZ पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

इंग्लैंड ने अराफत मिन्हास के सामने

इंग्लैंड ने अराफत मिन्हास के सामने घुटने टेके इतिहास में ऐसा केवल 7वीं बार हुआ है।

हार्दिक पांड्या इंजरी अपडेट: क्या IPL

हार्दिक पांड्या इंजरी अपडेट: क्या IPL 2027 तक टलेगी मैदान पर वापसी?

इंडियन आइडल के गायक बने क्रिकेट

इंडियन आइडल के गायक बने क्रिकेट अंपायर; ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा मौका

6 साल की उम्र में कटा

6 साल की उम्र में कटा था हाथ, अब एशियन पैरा गेम्स में उड़ाया गर्दा

हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM

हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चला फैन, भारतीय ऑलराउंडर ने जीता दिल

91 रन की तूफानी पारी के

91 रन की तूफानी पारी के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं हरमनप्रीत कौर, देखें वीडियो

भारत vs जिम्बाब्वे महिला T20: हार

भारत vs जिम्बाब्वे महिला T20: हार के साथ जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner