Image Source: X
BCCI Announces Indian Women Squad for Asian Games 2026 : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद बीसीसीआई (BCCI) ने कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा बनाए रखा है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसकी कमान हरमनप्रीत ही संभालेंगी। स्मृति मंधाना टीम की उप-कप्तान बनी रहेंगी।
भारतीय महिला टीम इस बार टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। आपको बता दें कि एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाते हैं।
Image Source: X
वर्ल्ड कप टीम के मुकाबले इस स्क्वॉड में केवल एक बड़ा बदलाव किया गया है:
हाल ही में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। हालांकि, सर्वोच्च रैंकिंग वाली एशियाई टीम होने के कारण भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा।
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब
एशियन गेम्स 2026: IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच लाइव कैसे देखें
यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।
महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें
गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी
एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा
IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

