बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए अंपायरों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सात नए भारतीय अंपायरों को शामिल किया गया है, जो पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। वहीं, अनुभवी अंपायर कुमार धर्मसेना और अनिल चौधरी इस बार मैदान पर नजर नहीं आएंगे। भारतीय अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी और श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर कुमार धर्मसेना इस बार आईपीएल में अंपायरिंग नहीं करेंगे।
अनिल चौधरी इस बार कमेंट्री करते नजर आएंगे। इन दोनों की गैरमौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय अंपायर माइकल गॉफ, क्रिस गैफनी और एड्रियन होल्डस्टॉक जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, धर्मसेना अंपायरिंग क्यों नहीं करते नजर आएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं, बीसीसीआई ने जिन सात नए अंपायरों को टीम में शामिल किया है, वे हैं तन्मय श्रीवास्तव। वहीं, कुछ दिन पहले यूपीसीए ने एक पोस्ट शेयर कर तन्मय श्रीवास्तव के आईपीएल में बतौर अंपायर डेब्यू की जानकारी दी थी। सभी नए अंपायर अनुभवी अंपायर एस रवि और सीके नंदन की देखरेख में काम करेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इन सात नए अंपायर्स की लिस्ट में शामिल कौशिक गांधी को लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, कौशिक गांधी तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी हैं और 34 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। वह अंपायर के तौर पर अपने दूसरे सीजन में ये जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों, महिला प्रीमियर लीग और अब इंडियन प्रीमियर लीग में अंपायरिंग करते दिखाई देंगे।
आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था और तब से अनिल चौधरी आईपीएल में अंपायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। 60 वर्षीय चौधरी ने अब अंपायरिंग छोड़ने का मन बना लिया है। वह 18वें सीजन में नई भूमिका में नजर आएंगे। वह टीवी कमेंटेटर के रूप में अपना डेब्यू करेंगे। इस नई भूमिका से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनिल चौधरी अंपायरिंग से संन्यास ले सकते हैं।
Also Read: IPL 2025: KKR vs RCB ड्रीम11 Prediction in Hindi, 1st Match Preview, Dream11 Team
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

