दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बीसीसीआई के कैमरामैन से माफी मांगी, जो स्टार बल्लेबाज के शॉट से चोटिल हो गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से मात दी। ऋषभ पंत ने मैच में 43 गेंदों में नाबाद 88 रन की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Also Read: IPL 2024 Rising Star: Who is Rasik Salaam?
आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैच के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंत और डीसी के हेड कोच रिकी पोंटिंग एकसाथ नजर आए। पंत ने अपने अंदाज में कैमरामैन से माफी मांगी और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। पंत ने वीडियो में कहा, सॉरी देबाशीष भाई। आपको चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। मगर मेरे ख्याल से आप जल्दी ठीक हो जाएंगे और गुड लक।
Also Read: IPL 2024: Most Expensive Bowling Spell in IPL History
बता दें कि आईपीएल में ऋषभ पंत का वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, ''डीसी बनाम जीटी मैच के दौरान हमारे बीसीसीआई प्रोडक्शन क्रू के कैमरामैन में से एक घायल हो गए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कैमरापर्सन के लिए एक विशेष संदेश दिया है।
ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में फॉर्म में वापसी की और आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। पंत ने शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
Also Read: SRH vs RCB Dream11 team: Best captain and vice-captain in today IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

