बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) 2000 से चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में चल रही थी लेकिन अब इसका नाम बदलकर बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (बीसीई) कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बेंगलुरु में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का उद्घाटन किया। इसी के साथ बोर्ड ने एनसीए का नाम बदलने की भी घोषणा की। अब इसे बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बीसीई) के नाम से जाना जाएगा। इसके प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि यहां आधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को खुद को बेहतर बनाने और शीर्ष स्तर की फिटनेस बनाए रखने में मदद करेंगी जिससे भारत को तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) 2000 से चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में चल रही थी लेकिन अब इसका नाम बदलकर बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (बीसीई) कर दिया गया है और अब इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब ले जाया गया।
Also Read: BCCI AGM 93rd Annual General Meeting held in Bengaluru
2021 में एनसीए प्रमुख का पदभार संभालने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- मुझे लगता है कि उत्कृष्टता केंद्र के लाभार्थी केवल क्रिकेटरों की भावी पीढ़ी ही नहीं बल्कि क्रिकेटरों की मौजूदा पीढ़ी भी होगी। वे खुद को निखारने, चुनौतियों और विभिन्न श्रृंखलाओं के लिए तैयार होने के लिए आते हैं।
लक्ष्मण ने इस धारणा को भी दूर किया कि यह केंद्र क्रिकेटरों के लिए केवल रिहैबिलिटेशन का केंद्र है। उन्होंने कहा- यह एक गलत धारणा है कि क्रिकेटर केवल रिहैबिलिटेशन के लिए यहां आते हैं। मुझे भरोसा है कि इस सुविधा में आने वाले सभी खिलाड़ी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे और उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करेंगे। वे सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास करेंगे। इस प्रक्रिया में भारतीय क्रिकेट टीम शायद सभी प्रारूपों में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम होगी। बीसीसीआई और इस केंद्र में हमारे द्वारा चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का पूरा उद्देश्य यही है।
Also Read: देखे वीडियो: बांग्लादेशी फैन को कुछ लोगों ने पीटा, रिपोर्ट
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता
कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा
IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

