रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद बीसीसीआई ने दिया विशेष सम्मान

Anshu pic By - बुधवार, अक्टूबर 08, 2025
Last Updated on अक्टूबर 08, 2025 04:49 पूर्वाह्न
बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद दिया खास सम्मान

बीसीसीआई ने अपने वार्षिक अवॉर्ड का मंगलवार को एलान किया और इसमें रोहित शर्मा को खास सम्मान दिया। रोहित को हाल ही में वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया है। उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीती थी। संजू सैमसन श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को भी अवॉर्ड मिले।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने खास सम्मान दिया है। बीसीसीआई ने अपने वार्षिक सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स का मंगलवार को एलान किया। इसी अवॉर्ड समारोह में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा को सम्मानित किया है।

कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये रोहित पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। बीसीसीआई ने रोहित को स्पेशल मोमेंटो दिया। रोहित को ये खास सम्मान भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने के लिए मिला है। उनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल ये खिताब जीता था जो 2013 के बाद भारत का पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब था।

संजू और अय्यर को भी मिले सम्मान

इसके अलावा बीसीसीआई ने कई अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। संजू सैमसन को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं वरुण चक्रवर्ती को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वनडे टीम के उप-कप्तान नियुक्त किए गए श्रेयस अय्यर को सीएट जियोस्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को वनडे बैटर ऑफ द ईयर सम्मान मिला। उन्हीं के देश के मैट हेनरी को वनडे बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

अंगकृष रघुवंशी को इमरजिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। वहीं श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। हर्ष दुबे को सीएट डॉमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया यानी घरेलू क्रिकेट का बेस्ट खिलाड़ी।

इन महिला क्रिकेटरों का मिला सम्मान

भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज के अवॉर्ड से नवाजा गया। अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज का अवॉर्ड मिला।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner