Rishabh Pant पर BCCI ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Ravi pic By - सोमवार, अप्रैल 28, 2025
Last Updated on अप्रैल 28, 2025 11:26 पूर्वाह्न
Rishabh Pant पर BCCI ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस के हाथों वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को एक और झटका लगा। बीसीसीआई ने पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। यह जुर्माना उन पर लखनऊ टीम के स्लो ओवर रेच के चलते लगाया गया, जो इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन रहा। वहीं, उनकी टीम को छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत देना होगा।

Rishabh Pant पर लगा 24 लाख का जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मैच में लखनऊ को 54 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इस मैच के बाद लखनऊ की टीम 10 मैच में से पांच में मिली जीत के बाद अंक तालिका पर छठे पायदान पर -0.325 नेट रन रेट के साथ है।

मुंबई के हाथों मिली हार के बाद आईपीएल ने पंत पर फाइन की जानकारी देते हुए बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पर दूसरी बार धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना ठोका गया है। वहीं, उनकी टीम को छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत देना होगा।

चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रभावशाली खिलाड़ियों सहित बाकी प्लेइंग इलेवन पर या तो 6 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।

Also Read: IPL 2025: RR vs GT Dream11 Prediction in Hindi, Match 47, Playing 11, Fantasy Cricket Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner