BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मुकाबले के दौरान जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट गिरा वैसे ही एक नन्हा भारतीय फैन मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की नकल उतारता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो जमकर हो रहा है।
यह सब देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान। दूसरी पारी में ट्रेविस हेड का विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका। जैसे ही हेड आउट हुए वैसे ही स्टैंड में खड़े एक नन्हें फैन को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के विकेट का जश्न मनाते हुए देखा गया। नन्हें फैन ने सिराज के सेलिब्रेशन की नकल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
IND vs AUS Highlights: मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 101 रनों का योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एलेक्स कैरी ने 70 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 260 रन पर ढेर हो गई।
टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में केएल राहुल ने 84 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 77 रन का योगदान दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 के स्कोर पर घोषित कर दी। दूसरी पारी में टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 22 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 20* रन का योगदान दिया। पांचवें दिन 275 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ आठ रन ही बना पाई और बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दी। अंत में इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
इस मुकाबले में ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। यही नहीं भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी मैच खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने खेल से तमाम फैंस का दिल जीता।
Also Read: Ashwin के संन्यास ने विराट कोहली को किया भावुक, इमोशनल पोस्ट शेयर किया
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक
21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: BCA स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
ICC महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 113 रन की पारी देख पिता हुए गदगद
WPL 2027 नीलामी लाइव स्ट्रीमिंग: तारीख, समय, टीमों का पर्स और लाइव कहां देखें?
WPL 2027 ऑक्शन: ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं सबसे महंगे, लगेंगी बड़ी बोलियां
ईशान किशन ने 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा को चिढ़ाया, वीडियो वायरल
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा

