चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था।
वहीं, मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ी। उनकी जगह फिर रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया। रुतुराज की कप्तानी में सीएसके टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को आरसीबी के हाथों हार मिली और सीएसके का टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया।
इस बीच धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर फैंस काफी इमोशनल नजर आए। हालांकि, माही ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ट्वीट नहीं किया, लेकिन सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीईओ काशी विश्वनाथन का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बात कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। इस सवाल का जवाब एमएस धोनी ही दे सकते है। मैं हमेशा धोनी द्वारा लिए गए फैसले की सम्मान करता हूं और हमने सब कुछ उन पर छोड़ रखा है। वैसे हमें काफी ज्यादी उम्मीद है कि वो अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। ये फैंस की इच्छा है और मेरी भी।
Also Read: SRH vs RR Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

