भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया है। 43 साल के बोपन्ना अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डन के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम की मेंस डबल में चैंपियन बने। इसी के साथ बोपन्ना ने पहला मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है और ओपन एरा में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह बोपन्ना के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
रॉड लेवर एरीना में शनिवार को भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 7-5 से हराया। करीब डेढ़ घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-एब्डन की जोड़ी का दबदबा कायम रहा।
पहला सेट दोनों के लिए मुश्किल रहा। हर पॉइंट के लिए कड़ा संघर्ष हुआ और 6-6 गेम की बराबरी होने के बाद मामला टाई ब्रेकर में चला गया। टाई ब्रेकर में बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने बाजी मारी। दूसरे सेट में भी स्कोर एक समय 5-5 हो गया था। लग रहा था कि इसका फैसला भी टाई-ब्रेकर से होगा, फिर बोपन्ना और एब्डेन ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस ब्रेक कर दी। इसके बाद अगला गेम भी जीत कर सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

