भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में आयोजित है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 246 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स एक छोर पर डटकर खड़े रहे और 70 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। जिस गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को आउट किया वह गेंद देखते ही बनती है।
इंग्लैंड की पहली पारी का आखिरी विकेट बेन स्टोक्स के रूप में गिरा। स्टोक्स का विकेट मैच का आकर्षण का केंद्र रहा। जसप्रीत बुमराह की लाइन और लेंथ को स्टोक्स ऐसा चूके कि उन्हें गेंद ही समझ नहीं आई और स्टंप ले उड़ी। बुमराह की जिस गेंद पर स्टोक्स ने अपना विकेट गंवाया वह बेहद शानदार डिलीवरी थी। बुमराह की 137.7 किमी प्रति घंटा की स्पीड से फेंकी गई, उस गेंद पर स्टोक्स चारों खाने चित हो गए थे।
इंग्लैंड की पारी के 64 ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को खेलना चाहा, लेकिन उन्होंने गेंद की लाइन मिस कर दी। गेंद ने टप्पाखाकर अपना कोण बदला और लेग स्टंप्स के बजाया ऑफ स्टंप्स तरफ जाते हुए स्टोक्स की मिडिल स्टंप्स उड़ा गई। बोल्ड होने के बाद भी बेन स्टोक्स भी इस शानदार डिलीवरी से हैरान रह गए और बुमराह ने हंसते हुए विकेट का जश्न मनाया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। ओली पोप कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट ने 29 रन बनाए। जडेजा और अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप की जगह टीम में शामिल हुए अक्षर ने दो विकेट चटकाए। बुमराह के नाम दो विकेट रही।
Also Read: Most expensive house of Indian cricketer
ताज़ा हिंदी समाचार
IPL 2027 ट्रेड: CSK नहीं, क्या राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पंड्या?
शमी नहीं होते तो भारत फाइनल में नहीं पहुंचता, मोहम्मद कैफ ने BCCI पर उठाए सवाल
शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND-W बनाम ZIM-W: भारतीय महिला टीम ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी रणजी टीम से भी बाहर
क्या हार्दिक पांड्या CSK में जाएंगे? IPL ट्रेड की अफवाहों पर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
PAK बनाम SL पहला मैच लाइव स्ट्रीमिंग: ODI ट्राई-सीरीज़ का पहला मैच कहाँ देखें
रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए
टीम इंडिया नहीं जीत सकी सीरीज, फिर भी कप्तान श्रेयस अय्यर का हुआ सम्मान
एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर भारतीय हॉकी टीमों पर बरसा पैसा, ओडिशा सरकार देगी ₹5.61 करोड़

