जसप्रीत बुमराह ने कहा, इंग्लैंड अगर बैजबॉल अप्रोच ही अपनाएगा तो मुझे सीरीज में बहुत विकेट मिलेंगे। टेस्ट में बैटर अगर हर बॉल पर शॉट लगाएगा तो मुझे विकेट लेने के ज्यादा चांस मिलेंगे। बुमराह 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत से खेलते नजर आएंगे। द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में भारतीय पेसर ने कहा, मैंने IPL से क्रिकेट खेलना शुरू जरूर खेला लेकिन टेस्ट क्रिकेट आज भी किंग है। मैं हमेशा इसे ही सबसे चैलेंजिंग फॉर्मेट मानूंगा।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज पर बुमराह ने कहा, 'मैं बैजबॉल को ज्यादा कारगर नहीं मानता लेकिन इंग्लैंड एग्रेसिव बैटिंग कर सफल हो रहा है। वे दिखा रहे हैं कि इस तरह से भी टेस्ट खेला जा सकता है। एक बॉलर के रूप में मुझे लगता है कि अगर उनके बैटर्स तेज खेलने की कोशिश करेंगे तो मुझे विकेट के ज्यादा मौके मिलेंगे। वह हर बॉल पर मुझे गेम में रखेंगे और इसी के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।
बुमराह बोले- बचपन से बड़े होते हुए मुझे हमेशा ही मेरा बॉलिंग एक्शन नॉर्मल लगा। वो तो नेशनल जूनियर कैम्प जॉइन करने का बाद पता लगा कि मेरा एक्शन (बॉलिंग) थोड़ा अलग है। वहां मैंने अपनी बॉलिंग का वीडियो देख लिया था। मैं तो बस तेज गेंदें फेंककर विकेट ले रहा था।
मुझे कभी एक्शन से दिक्कत नहीं हुई लेकिन अब इसी एक्शन से मुझे विकेट मिल रहे हैं। ये मेरी स्ट्रेंथ बन चुका है। मैंने टीवी पर कई बॉलर्स को देखकर सीखा है, लेकिन खुशकिस्मत हूं कि किसी भी कोच ने मेरे एक्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किए।
ताज़ा हिंदी समाचार
ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम
चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास
IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान
भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।
India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया
IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए
एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन: भारत की महिला टीम जापान से 3-1 से हारी
भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

