Cameron Green back surgery was successful: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) की हाल में ही पीठ की एक सर्जरी हुई है। तो वहीं इसको लेकर 25 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि ग्रीन को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर पीठ में समस्या हुई थी। इस दौरे पर पांचवें स्ट्रेस फ्रैक्चर से पीड़ित होने के बाद, ग्रीन ने न्यूजीलैंड में निचली रीढ़ की सर्जरी कराने का फैसला किया था। तो वहीं अब ग्रीन की यह सर्जरी हो चुकी हैं। सर्जरी के बाद खिलाड़ी को रिकवर होने में काफी समय लगने वाला है। इस वजह से वह लगभग 6 महीने से भी अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं।
हालांकि, अपनी सर्जरी की फोटोज को शेयर करते वक्त ग्रीन अच्छे मूड में दिखे, उन्होंने सर्जरी के बाद कॉफी वॉक का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर, कैमरन ग्रीन की इंजरी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वाका क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस से इतर कहा- आपको हमेशा लोगों के लिए बुरा लगता है जब वे चोटिल हो जाते हैं, खासकर तब जब वह कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके आप करीबी हों और वह व्यक्ति जो हमारी टेस्ट टीम का बड़ा हिस्सा हो। लेकिन आप कभी नहीं जानते, जो कुछ भी घटित होता है, उसमें हमेशा एक आशा की किरण होती है
लाबुशेन ने आगे कहा- हम अभी तक निश्चित नहीं है कि वह क्या है, लेकिन हो सकता है कि थोड़े से समय और थोड़े से आराम के साथ, वह (कैमरन ग्रीन) बेहतर वापसी कर सके। हमने उसे देखा है और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही ठीक हो जाएगा।
Also Read: IND vs NZ: टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले टिम साउदी
ताज़ा हिंदी समाचार
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत
नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी
WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया

