Header Banner

Can ICC impose fine or ban on Shubman Gill?

Ravi pic By - शनिवार, जून 21, 2025
Last Updated on जून 21, 2025 04:29 अपराह्न
Can ICC impose fine or ban on Shubman Gill?

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल अब एक बार फिर खास वजह को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार कारण उनका बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं बल्कि उनके काले मोजे बन गए हैं. दरअसल, गिल इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले दिन काले मोजे पहनकर मैदान में बल्लेबाजी करने आ गए ,जो कि ICC के ड्रेस कोड के नियमों के खिलाफ है.

Violation of ICC rules

टेस्ट क्रिकेट में ड्रेस को लेकर आईसीसी (ICC) के सख्त दिशा-निर्देश हैं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को मैच के दौरान सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के ही मोजे पहनने होते हैं. एमसीसी के नियम 19.45 के अंतर्गत यह साफ तौर पर बताया गया है कि इन सब रंगो के अलावा गहरे रंग के मोजों पहनने की अनुमति नहीं है. यह नियम 2023 में लागू किया गया था और तभी से लगभग सभी खिलाड़ी इसका पालन कर रहे हैं.

image (38) हालांकि, हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल कैमरे की नजरों से नहीं बच पाए. उन्हें काले रंग के मोजे पहनकर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और सवाल उठने लगे की क्या यह नियम उल्लंघन है? क्या इस पर कोई सजा होगी?

Will ICC take any action against Shubman Gill?

इस मामले में जो भी फैसला लिया जाएगा वो मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को लेना है. ICC की गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी खिला़ड़ी द्वारा इस तरह का ड्रेस कोड का उल्लंघन लेवल 1 का अपराध माना जाता है. इसमें खिलाड़ी पर मैच फीस का 10% से 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है, और साथ ही उस खिलाड़ी को डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं.

हालांकि, अगर मैच रेफरी को लगता है कि गिल ने यह गलती जानबूझ कर नहीं की है, तो उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ा भी जा सकता है. आम तौर पर क्रिकेट में ड्रेस संबंधी उल्लंघनों पर कठोर दंड बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, लेकिन यह उल्लंघन खुद टेस्ट टीम के कप्तान द्नारा किया गया है , इसलिए सब की निगाहें फैसले पर टिकी हुई हैं.

IND vs ENG First Test

दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ शुभमन गिल ने 139 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, वहीं अब उनकी ड्रेस को लेकर की गई यह छोटी सी गलती चर्चा का विषय बन गई है। पहले दिन के खेल के बाद टीम इंडिया ने 404-3 रन बना लिए हैं और गिल दूसरे दिन भी अपनी पारी को जारी रखने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Also Read: Where to watch live streaming of India and England series

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner