Captain Cool is not MS Dhoni but this player

Anshu pic By - गुरुवार, जून 22, 2023
Last Updated on जून 22, 2023 11:09 पूर्वाह्न
Captain Cool is not MS Dhoni but this player

Virender Sehwag announce New Captain cool

हान भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को नया कैंप्टन कूल बताया है। इससे पहले यह नाम धोनी कते पास था जिस कारण अब धोनी से उनका ताज छीन सकता है। कमिंस ने पहले टेस्ट की चौथी पारी में न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपना दमखम दिखाया।

Virender Sehwag declared New Captain cool of Test cricket

एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने शांत स्वभाव और सबसे कठिन परिस्थितियों में शांत रहने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में भारत और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।

इसके चलते क्रिकेट जगत ने महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को कैप्टन कूल का नाम दिया है। हालांकि धोनी के पूर्व साथी और महान भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को लगता है कि अब क्रिकेट के नए मिस्टर कूल को ताज पहनने का समय आ गया है।

धोनी से छीन गया कैप्तन कूल का ताज-

दरअसल सहवाग ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2023 (Ashes 2023) के पहले टेस्ट में जबरदस्त जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को यह उपनाम दिया है। पैट कमिंस ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपना दमखम दिखाया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 रनों की जरूरत थी और टीम का स्कोर 209/7 था, जब कप्तान पैट कमिंस विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ क्रीज पर आए।

इस बीच एलेक्स का विकेट जाने के बाद कप्तान ने नाथन के साथ मिलकर बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कमिंस ने 73 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके चलते सहवाग ने कमिंस को विश्व क्रिकेट में नया मिस्टर कूल करार दिया है। साथ ही इस मैच को बेस्ट टेस्ट मैचों में से एक बताया है।

सहवाग का ट्वीट-

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या टेस्ट मैच है। मैंने हाल के दिनों में जो बेस्ट मैच देखे हैं यह उनमें से एक। टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है। इंग्लैंड द्वारा समाप्ति से ठीक पहले अपनी पारी को घोषित करने अहम फैसला था, खासकर मौसम को देखते हुए।

ऐसे में ख्वाजा ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। और कप्तान कमिंस टेस्ट क्रिकेट में नए मिस्टर कूल हैं। दबाव में भी कमिंस ने बेहतरीन पारी खेली और ल्योन के साथ कप्तान की यह पार्टनरशिप लंबे समय तक याद रखने वाली थी।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner