Header Banner

पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए कप्तान केन विलियमसन

Vipin pic By - मंगलवार, जनवरी 16, 2024
Last Updated on जनवरी 16, 2024 11:18 पूर्वाह्न
पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए कप्तान केन विलियमसन

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2023 के दौरान लगी चोट के बाद वर्ल्ड कप 2023 में खेलने में उतरे थे। हालांकि, जल्द ही उनको बाहर बैठना पड़़ा था, क्योंकि उनको एक और चोट हाथ में लगी थी। वे कुछ मैच मिस करने के बाद वर्ल्ड कप में खेले थे, लेकिन अब एक और चोट ने केन विलियमसन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कप्तान केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20 Series से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान केन विलियमसन को बल्लेबाजी करते हुए चोट का सामना करना पड़ा था। वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे थे। उसके बाद वे ना तो बल्लेबाजी के लिए उतरे और ना ही उन्होंने फील्डिंग की थी। केन विलियमसन को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उस समय बयान दिया था कि वे इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे और टिम साउथी इस मैच में कमान संभालेंगे। उस मैच में टीम को जीत मिली।

न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे है, लेकिन पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में केन विलियमसन नजर नहीं आएंगे। केन विलियमसन हैमस्ट्रिंग की एक माइनर इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस चोट से उबरने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, किसी भी प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले उनकी चोट को मॉनिटर किया जाएगा।

केन विलियमसन की चोट की वजह से विल यंग अब टीम के साथ होंगे। सीरीज में कप्तानी टिम साउदी करने वाले हैं, जो पहले भी कई मौकों पर टीम के कप्तान रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में ज्यादा कुछ बाकी नहीं है। मेजबान न्यूजीलैंड को सीरीज जीतने के तीन मैचों में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीतना है। इस सीरीज का अब दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले विल यंग टीम के साथ होंगे और वे आखिरी दो मैचों में भी टीम का हिस्सा होंगे।

ताज़ा हिंदी समाचार

AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव

AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच कहाँ देखें?

IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही

अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर

अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी

पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट:

अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय

विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026

विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच

PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव

PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का 5वां मैच कहां देखें

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner